किसान की करंट लगने से मौत
मोदीपुरम। घसौली गांव में रविवार को खेत पर पानी देने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घर न पहुंचने पर परिजन उसे ढूंढने पहुंचे। जहां खेत पर किसान मृत पड़ा मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घसौली गांव निवासी किसान निशांत पुत्र खेमचंद रविवार को अपने खेत पर फसल को पानी देने गया था। बताया गया कि नलकूप में करंट उतरने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोग उसे ढूंढते हुए जब खेत पर पहुंचे तो नलकूप के पास ही उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद