फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 27 बिंदुओं पर जवाब नहीं मिलने से किसान संगठन नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को संगठन पदाधिकारी इस बाबत डीसीओ से मिलेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। किसान मजदूर संगठन की बैठक गांव भगवानपुर में ब्रजपाल तोमर के यहां आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया कि नंगलामल शुगर मिल के अधिकारियों और डीसीओ द्वारा धरने के दौरान सात दिनों में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर उन्हें पूरा करने के आश्वासन पर अभी तक उन्हें किसी भी प्रकार से कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के युवा विंग जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर व विजय राघव ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को किसान मजदूर संगठन का प्रतिनिधिमंडल जिला गन्ना अधिकारी मेरठ ब्रजेश पटेल से मिलेगा। उनसे पूछा जाएगा कि धरने में तय हुआ था कि सभी 27 बिंदुओं पर सात दिनों में जो जवाब संगठन को दिया जाना था, वह अभी तक नहीं दिया गया है। डीसीओ का घेराव कर आगे कार्रवाई की योजना बनाई जाएगी। बैठक में ब्रजपाल सिंह, शिवकुमार प्रधान, विजय कुमार, अंशुल कुमार तोमर, बिट्टू खेड़की, राकेश तोमर खेड़की, अनिल कुमार, चरण कुमार, सुंदर फौजी आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें