फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण किसानों की जांच में 25 हजार मिले मृतक

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। किसान सम्मान निधि योजना अंर्तगत किसानों के भरे गए फार्म में जांच के बाद लगभग 25 हजार किसान मृतक पाए गए। अभी जांच चल रही है जिसमें यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। यही नहीं 20 प्रतिशत किसान ऐसे भी जिनका कोई पता नहीं मिला।
विज्ञापन

बताते चलें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार ने लागू की थी, जिसके अंर्तगत दो हेक्टेयर भूमि वाले किसान को छह हजार रुपये सलाना तीन किस्तों में प्राप्त होने हैं। चुनाव के बाद इस योजना में सभी किसानों को शामिल कर लिया गया था। किसानों को शामिल करने के बाद मवाना तहसील के 305 गांव के किसानों के पंजीकरण के बाद उनका डाटा फीड किया जा रहा है। जिला कृषि विभाग द्वारा मवाना तहसील को लगभग 30 हजार किसानों की सूची भेजी गई थी। जांच में अभी तक 25 हजार किसान मृतक पाए गए हैं। बाकी की जांच चल रही है। रजिस्ट्रार कानून गो साविका शर्मा ने बताया कि एक लाख किसानों की फीडिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। चुनाव से पहले मवाना तहसील के सबसे अधिक 27 हजार किसानों को पहली किस्त का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि किसान दो-दो बार पंजीकरण कर रहे हैं, जिस कारण फीडिंग के कार्य में दिक्कत आ रही है। यही नहीं बहुत से लोगों ने योजना का लाभ लेने के लिए मृतक किसानों का भी पंजीकरण कराकर फार्म भर दिए, जो जांच के बाद निकाल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें