फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएम दौरे से पहले किसान नेता नजर बंद, वापसी के बाद हुई रिहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के दौरे से पहले किसान नेता नजरबंद, वापसी के बाद मिली रिहाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने के कार्यक्रम को लेकर शनिवार तड़के पुलिस-प्रशासन ने खरखौदा में गंगा एक्सप्रेसवे किनारे दूसरे चरण के औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में धरना दे रहे किसानों के संघर्ष समिति अध्यक्ष सौपाल सिंह को उनके मकान में ही नजरबंद कर दिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटने के बाद पुलिस ने उन्हें नजरबंदी से मुक्त किया।
सौपाल सिंह पिछले करीब दो वर्षों से छतरी मोड़ पर किसानों के साथ भूमि अधिग्रहण के विरोध में धरना दे रहे हैं। किसानों ने करीब एक माह पूर्व धरनास्थल पर बैठक कर मुंडाली थाना क्षेत्र के नंगलामल में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के दौरान अपनी समस्याएं उनके सामने रखने की चेतावनी प्रशासन को दी थी। इसके बाद शनिवार को मुख्यमंत्री के मेरठ दौरे को देखते हुए पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचने से रोक रहा है। यदि किसानों की समस्या मुख्यमंत्री तक पहुंचती है तो उसका समाधान जरूर हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें