सरूरपुर। पुलिस को ज्ञापन देते किसान नेता साजिद। स्वयं
सरूरपुर। भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिला सचिव कस्बा हर्रा निवासी साजिद ने करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साजिद का आरोप है कि योगेंद्र राणा ने सपा सांसद इकरा हसन को लेकर सार्वजनिक रूप से अभद्र टिप्पणी की है। जिससे समाज में तनाव फैल सकता है।
साजिद ने तहरीर में बताया कि योगेंद्र राणा ने एक बेटी व सांसद के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। आरोप है कि योगेंद्र राणा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे असामाजिक बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने साजिद को सुबह से उसके घर में नजरबंद कर रखा था। जिसमें उसने घर पर ही पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले को लेकर मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज हो चुका है। अधिकारियों को अवगत कराया गया है। अधिकारियों के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद