फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडावली। गांव श्यामीवाला में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबकर खेत स्वामी विकास कुमार की मौत हो गई, जबकि चालक नौबहार सिंह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेरठ में उपचार चल रहा है।
गांव श्यामीवाला निवासी नौबहार सिंह ने कोटसराय निवासी विकास कुमार पुत्र कांता सिंह की जमीन ठेके पर ली। सोमवार की शाम नौबहार सिंह जमीन स्वामी विकास कुमार को साथ लेकर श्यामीवाला में जमीन जोतने गया था। लौटते समय श्यामीवाला के निकट ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर बैठे खेत स्वामी विकास कुमार और चालक नौबहार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को को उपचार के लिए नजीबाबाद लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने घायल को बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। बिजनौर में उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई। उधर, दुर्घटना में घायल ट्रैक्टर स्वामी नौबहार सिंह का मेरठ रेफर कर दिया गया है। विकास कुमार की पत्नी राजकुमारी ने ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण घटना होने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें