फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर नहीं यूपी के इस शहर में खिल रहा केसर, यकीन नहीं तो खुद ही देखिए

Sun, 11 Nov 2018 05:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का वातावरण केसर की खेती के अनुकूल नहीं है, लेकिन सहारनपुर के एक डेयरी संचालक ने प्रयोग के तौर पर केसर के पौधे उगाए और उसमें फूल भी खिल गया। इससे उम्मीद है कि सहारनपुर में केसर की खेती की जा सकती है, हालांकि उद्यान अधिकारी केसर की व्यावसायिक खेती की संभावना से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


सहारनपुर के गिल कॉलोनी में रहने वाले डेयरी संचालक अमरजीत सिंह ने कुछ समय पूर्व केसर की पैदावार को लेकर अपने परिचितों से चर्चा की। साथ ही केसर पैदा करने की विधि के बारे में ऑनलाइन भी खोजबीन की।

इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करके अमेजन से केसर के बीज मंगाए, जो करीब 1200 रुपये में 30 बल्ब (बीज) मिले। अक्तूबर माह में उन्होंने अपने घर के आंगन में ही छोटी सी क्यारी बनाई और उसमें गोबर की खाद युक्त मिट्टी मिलाने के बाद केसर के बल्ब लगा दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यारी को ऐसे स्थान पर बनाया गया, जहां धूप का असर ज्यादा न रहे, बल्कि रात में ओस भी क्यारी पर पड़ती रहे। नियमित रूप से क्यारी में पानी दिया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे केसर के बल्ब छोटे पौधे का आकार ले गए और एक पौधे पर फूल भी निकल आया।

अमरजीत सिंह ने बताया कि अक्तूबर माह में केसर के बल्ब लगाने की वजह से तापमान अनुकूल रहा, क्योंकि इसकी पैदावार के लिए अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस जरूरी होता है, लेकिन जहां केसर की खेती की जाती है, वहां माइनस में तापमान होना चाहिए। 

केसर के अनुकूल नहीं है यहां का तापमान : अरुण कुमार 
जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि सहारनपुर जनपद का तापमान केसर की पैदावार के अनुकूल नहीं रहता है। हो सकता है कि डेयरी संचालक के यहां क्यारी में केसर के पौधे उग गए और फूल आ गया, लेकिन व्यवसायिक तौर पर केसर की खेती के लिए यहां का मौसम अनुकूल नहीं माना जाता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें