फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर:  किसान ने बिना दवाई के बगीचे में उगाई 5 फुट लंबी लौकी 

Sun, 04 Nov 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर न्यूज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के  गांव दूधाहेड़ी के किसान ने अपने बगीचे में पांच फुट लंबी तक की लौकी उगाई है। जिन्हें देखने के लिए आसपास से किसान और ग्रामीण आ रहे हैं।

विज्ञापन


गांव के किसान आनंद कुमार का गांव के बराबर में ही छह बीघा में आम और अमरूद का बाग है। उसने दो वर्ष पहले चारदीवारी कर घेर बना लिया। उसने घरेलू उपयोग के लिए कई तरह की सब्जी बो रखी हैं। बगीचे में लौकी भी बोई। 

लौकी की बेल आम के वृक्षों पर चढ़ गई तथा उसकी लंबाई सामान्य से चार से पांच फीट तक लंबी हो गई। किसान का कहना है कि वह लौकी का बीज भोपा क्षेत्र के एक किसान के यहां से लाया था। उसने इनमें कोई खाद या दवाई भी नहीं डाली।
विज्ञापन


वहीं, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह उन किसानों के लिए अच्छी खबर है, जो व्यवसायिक तौर पर लौकी की खेती करते हैं। एक-एक लौकी का वजन चार किलो तक है। इस किस्म की लौकी बोने से किसानों को अधिक उत्पादन मिलेगा। किसान आनंद कुमार का कहना है कि वह इस वर्ष लौकी का बीज भी तैयार करेगा।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें