फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हैरो की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। शाहपुर गांव निवासी किसान कपिल (35) शुक्रवार को खेत की जुताई करने के दौरान हैरो की चपेट में आकर घायल हो गया। अस्पताल में किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कपिल अपने चचेरे भाई लाला के साथ खेत की जुताई कर रहा था। इस दौरान कपिल हैरो की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। लाला ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। परिजन घायल कपिल को लेकर मेरठ स्थित अस्पताल पहुंचे। कपिल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कपिल की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मृतक की पत्नी वंदना को जब जानकारी हुई तो वह बेहोश हो गई। मृतक के तीन वर्ष की बेटी है। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही कपिल का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें