फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की टक्कर से किसान की मौत, दूर जाकर गिरा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। लोईया गांव के सामने ईदगाह के पास शुक्रवार दोपहर कार की टक्कर लगने से मछरी गांव निवासी किसान देवेंद्र (28) की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, देवेंद्र खेती करता था और पांच बहन-भाइयों में दूसरे नंबर का था। देवेंद्र के तीन वर्षीय बेटा और छह माह की बेटी अनाया है। शुक्रवार को खतौली से मेरठ की ओर जा रही एक कार ने देवेंद्र को टक्कर मार दी। इस कारण देवेंद्र दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद दोपहर बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर देवेंद्र के रूप में पहचान की। देवेंद्र लोईया गांव के पास क्या करने गया था इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। परिजनों ने बताया कि वह सुबह घर से निकला था। भाई दीपक ने थाने पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। देवेंद्र की मौत के बाद पत्नी रेशमा, मां सुभाषणा, भाई दीपक, नितिन, बहन गीता व दीपा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें