हापुड़-मेरठ रोड पर गांव पांची के सामने हॉट मिक्स प्लांट के समक्ष खड़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
- फोटो : KITHOR
दौराला। ग्राम कैली निवासी किसान की खेत में काम करने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि उन्होंने पुलिस को जानकारी दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
कैली गांव निवासी राजेंद्र शर्मा (48) पुत्र खचेडू शुक्रवार सुबह खेत में कार्य करने गया। वह दोपहर बाद तक घर नहीं लौटा तो परिजन खेत पर पहुंचे। वहां उसका शव पड़ा मिला। किसान राजेंद्र की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राजेंद्र शर्मा के बड़े भाई समाजसेवी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि तबीयत खराब हो जाने से राजेंद्र की मौत हुई है। उनके दो बेटे हैं। वहीं, परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।