फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाय टोल प्लाजा पर पोल से टकराया किसान, मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Mon, 03 Feb 2020 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

शिवाय टोल प्लाजा पर पोल से टकराने के बाद दूल्हाडा गांव निवासी किसान सोनू की मौत की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण टोल प्लाजा पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ व हंगामा होते देख टोल कर्मी भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बूथों के शीशे व हैंडिड मशीन आदि तोड़ दी। ग्रामीण टोल प्लाजा पर डटे रहे और दोनों तरफ से वाहनों को रोक दिया, जिस कारण दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ग्रामीण अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। 

ग्रामीणों ने कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह टोल प्लाजा खाली नहीं करेंगे। चाहे उन्हें जेल ही क्यों ना जाना पड़े। ग्रामीणों ने आरोप लगाया जबसे फास्ट टैग व्यवस्था लागू हुई है, तब से टोल अधिकारियों ने दुपहिया वाहन चालकों व ट्रैक्टर ट्रॉली के लिए कोई रास्ता नहीं छोड़ा है, जिस कारण किसानों को व दुपहिया वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल टोल प्लाजा पर वाहनों का आवागमन बंद पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें