फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ में किसान पर हमला, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ में किसान पर हमला, अस्पताल में मौत
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम रहदरा मार्ग पर बुधवार रात कुछ लोगों ने एक किसान पर धारदार हथियार और ईंटों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने घायल को अस्तपाल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। पुलिस पास के खेत में काम कर रहे नौकरों पर हत्या की आशंका जता रही है। खेत मालिक की पत्नी को हिरासत में भी लिया है।
ग्राम रहदारा निवासी सीनू उर्फ गौतम त्यागी (42) पुत्र राजबल बुधवार शाम गांव के युवक के साथ बाइक से परीक्षितगढ़ किसी काम से आया था। लौटते समय कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर रिया। घटनास्थल के पास कुलवेंद्र के खेत हैं। रात में कुलवेंद्र खेत पर पहुंचा तो सीनू को घायल अवस्था में पाया। उसकी सूचना पर पहुंचे पजिजनों ने सीनू को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार सुबह सीनू की मौत हो जाने से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर सीओ सदर देहात पूनम सिरोही, थानाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र और फॉरेंसिक टीम पहुंची। घटनास्थल को सील कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मान रही है कि खेत में काम कर रहे कुलवेंद्र के नौकरों से किसी बात को लेकर सीनू से विवाद हुआ होगा। नौकरों ने ही सीनू की हत्या की। पुलिस कुलवेंद्र की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीनू की पत्नी रेखा और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नही दी गई थी। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें