फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म में एडिटिंग ओपन, सीट से दोगुना रजिस्ट्रेशन

Mon, 20 Jun 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सीसीएसयू के रजिस्ट्रेशन डेट खत्म होने में अभी छह दिन बाकी हैं और सीट से दोगुना रजिस्ट्रेशन हो गए हैं। यह तस्वीर मेरठ और सहारनपुर मंडल के 65 एडेड और राजकीय कॉलेजों की है। एडेड कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस में चल रहे बीकॉम और बीएससी कोर्स में रजिस्ट्रेशन बाद में शुरू होंगे। विवि के मुताबिक रविवार रात 12 बजे से फार्म में एडिटिंग ओपन कर दी गई। छात्र फार्म में एडिटिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन

ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जून है। 1 लाख 90 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बीए, बीएससी और बीकॉम में मेरठ में आवेदकों की पहली पसंद मेरठ कॉलेज है। बीए में दूसरी पसंद एनएएस कॉलेज तीसरी पसंद आरजी गर्ल्स कॉलेज है।
बीकॉम में दूसरी पसंद डीएन डिग्री और तीसरी एएस पीजी कॉलेज मवाना है। बीएससी में दूसरी पसंद एनएएस और तीसरी पसंद डीएन डिग्री कॉलेज है। एडमिशन समन्वयक प्रोफेसर वाई विमला के मुताबिक फार्म में एडिटिंग ओपन हो गई है। कैंडीडेट्स एडिटिंग का काम कर सकते हैं। दो मार्कशीट वाले केस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उनके लिए स्ट्रीम की संख्या बढ़ा दी गई है। आवेदक को गोपनीय नंबर मेरिट जारी करते समय ऑफर लेटर पर दिया जाएगा। कैंडीडेट के लिए वह बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ के कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन
कोर्स                         रजिस्ट्रेशन
बीए                          25883
बीकॉम                       10440
बीएससी                     20434
बीएससी एजी               1355
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें