फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कक्षा 12वीं की छात्राओं को विदाई दी

विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज में विदाई समारोह में मिस फेयरवेल आदि चुनी गई छात्राएं। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर काॅलेज में कक्षा 12वीं की छात्राओं को विदाई दी गई। अंग्रेजी माध्यम से मिस फेयरवेल निशा व हिंदी माध्यम से मिस फेयरवेल नेत्र चौहान रही। काॅलेज में कक्षा 12वीं हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम की छात्राओं का विदाई सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें कक्षा 11वीं की छात्राओं ने अपनी वरिष्ठ छात्राओं का तिलक उत्सव एवं पुष्प वर्षा के द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया। अंग्रेजी माध्यम से कक्षा 12वीं की मिस फेयरवेल निशा, फर्स्ट रनरअप निशु चाहत एवं सेकंड रनरअप शगुन रही। हिंदी माध्यम में मिस फेयरवेल नेत्र चौहान, मिस पापुलर रिया, मिस फैशन स्टार सेजल, मिस एकेडमी वंशिका उपाध्याय, मिस इंटेलिजेंट दिव्यांशी, मिस फ्रेंड लिस्ट दानिया रही। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने कक्षा 12वीं की छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगल कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें