आरजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में शनिवार को एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रों ने द्वितीय वर्ष की छात्राओं को विदाई दी। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। नृत्य, कविता पाठ, और गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस मौके पर जूनियर्स छात्राओं ने सीनियर्स को औषधीय पौधे भेंट किए। तीन चरणों के आधार पर मिस फेयरवेल का चयन किया गया। मिस फेयरवेल हुमा, मिस पर्सनैलिटी नाजिया, मिस टैलेंटेड मोनिका, फर्स्ट रनरअप आंचल और सेकेंड रनरअप महविश को चुना गया। विभागाध्यक्ष एवं प्लांट कन्जर्वेशन सोसायटी की संस्थापिका डॉ. मीनू गुप्ता ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। इस मौके पर शिक्षिका डॉ. गीता सिंह, डॉ. निर्लेष कौर, डॉ. अमिता शर्मा, डॉ. मधु मलिक, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. गरिमा मलिक, डॉ. संयोगिता मौजूद रहीं।