मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव के स्थानांतरण के बाद सोमवार को विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें विदाई दी। उनका चयन महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विवि में परीक्षा नियंत्रक के पद पर हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में हुए समारोह में शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. यादव के कार्यकाल को याद किया। उनके योगदान की सराहना की और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. यादव ने 10 जून 2025 को कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया था। इस अवसर पर विवि की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि डॉ. यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद