फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक की टक्कर से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। नंगलामल में बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुंडाली थाना पर प्राथमिकी दर्ज कराई हुए नंगलामल निवासी श्रीओम तोमर ने बताया कि उसके पिता सुखबीर सिंह (65) नंगलामल मिल में कार्य करते हैं। वह रविवार शाम करीब 7:00 बजे ड्यूटी से अपने घर पैदल लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार अयान तेज रफ्तार में मुंडाली की तरफ से आ रहा था। उसने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंडाली थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपी व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें