फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया अधिक...फिर भी पैदल पार करना पड़ रहा गंगा बैराज का पुल

Wed, 13 Aug 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
बिजनौर में बैराज पर पुल की जांच के दौरान रास्ता खुलने के बाद पैदल निकलते लोग। संवाद - फोटो : अ​धिवक्ताओं का शपथ ग्रहण समारोह।
विज्ञापन
बिजनौर। गंगा बैराज पुल में बेयरिंग की खराबी की वजह से स्लैब में गैप आ गया है। इस कारण यहां से वाहनों का आवागमन बंद है। गत सोमवार से पैदल एवं दो पहिया वाहनों का पुल से आवागमन शुरू कर दिया गया है। बिजनौर से जाने वाले यात्री ई-रिक्शा के माध्यम से बैराज पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एक यात्री के 60 से 80 रुपये खर्च हो रहे हैं। पुल पैदल पार कर दूसरी ओर पहुंच रहे हैं। वहां से बसों व अन्य माध्यम से अपने गंतव्य पहुंचे। बिजनौर के स्कूलों में पढ़ने आने वाले छात्रों को स्कूल स्टाफ व परिजन अपनी सुरक्षा में पुल पार करा रहे हैं। दोनों ओर अपने वाहन खड़े कर रखे हैं। इस व्यवस्था से रूबरू होते हुए यात्रियों से वार्ता।
मेरठ से नजीबाबाद घर जा रहे युवक पंकज कुमार व हनु ने बताया कि मीरापुर तक बस और पुल पैदल पार किया। यहां से ई-रिक्शा से बिजनौर पहुंचेंगे। चंदक से बहसूमा जा रही कमलेश ने सामान सिर पर रख रखा था और पैदल पुल पार कर रही थीं। बताया कि यहां तक 80 रुपये खर्च हो गए। बिजनौर से मुजफ्फनगर जा रही महिला महरूनी ने बताया कि भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सलेमपुर जा रही हेमलता ने बताया कि रामराज से वह बाइक से यहां आई। यहां से पुल पैदल पार कर ई-रिक्शा में बैठकर बिजनौर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें