फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशंसकों ने भुवी-नूपुर को जोड़कर दिया ये नाम... Facebook पर मचा धमाल

Wed, 11 Oct 2017 04:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
भुवी संग नूपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उर्फ भुवी की सगाई का रंग उनके प्रशंसकों पर जमकर चढ़ा हुआ है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यू-ट्यूब पर इस जोड़ी ने धमाल मचा रखा है। प्रशंसकों ने भुवी और नूपुर को जोड़कर निक नेम ‘नुवी’ दे दिया है। इंस्टाग्राम पर उनके फैंस ने दोनों के पुराने फोटो का कोलाज कर नुवी लिखा है। खास बात है कि नूपुर का पहला शब्द और भुवी का आखिरी शब्दों को पिरोकर उनके फैंस ने नुवी नाम दिया है। परिवार के लोगों के अनुसार शादी के लिए शुभ मुहूर्त देखा जा चुका है, लेकिन भुवी ही शादी की तारीख फाइनल करेंगे। यह तो तय है कि शादी अगले महीने ही होगी। फिलहाल शादी की तैयारी में दोनों परिवार जोर-शोर से लगे हुए हैं। नूपुर के परिवार के लोग नोएडा में शादी की तैयारी के लिए शापिंग में लग हुए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : भुवनेश्वर-नूपुर की सगाई की इन तस्वीरों ने मचाया धमाल, आप भी देखिए

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें