शनिवार को परिजन मेरठ के मवाना थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मवाना के मौहल्ला खैराल अली के खलील चौक निवासी एक वर्ग का युवक अनस कुरैशी पुत्र अजमल कुरैशी उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। बताया कि युवक ने 19 नवंबर को एक धार्मिक स्थल पर युवती के साथ शादी भी कर ली है। जिसका प्रमाण पत्र भी परिजनों ने पुलिस को सौंपा।
पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी लेकिन वहां ताला लगा हुआ मिला। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।