फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर बनेंगे परिवार नियोजन कॉर्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हर स्वास्थ्य केंद्र पर परिवार नियोजन कॉर्नर बनाया जाएगा। सर्वाधिक पीपीआईयूसीडी लगाने वाली सेवा प्रदाता को चैंपियन ऑफ द मंथ के सम्मान से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। विश्व जनसंख्या दिवस पर शनिवार को जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की शुरुआत हुई। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने ऑनलाइन इसका उद्घाटन किया। उन्होंने परिवार नियोजन कार्यक्रम को अपनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सीएमओ डॉ. राजकुमार ने चिकित्सा अधिकारियों और स्टाफ को निर्देशित किया कि इस पखवाड़े में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। वहीं, कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर और फील्ड स्तरीय कार्यकर्ताओं के पास वितरण के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्भनिरोधक सामग्री उपलब्ध रहे। वहीं, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा ने कहा कि सभी केंद्रों पर प्रसव के बाद पीपीआईयूसीडी की सेवा प्रदान की जाए। सबसे अधिक पीपीआईयूसीडी लगाने वाली सेवा प्रदाता को चैंपियन ऑफ द मंथ का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। छूटे हुए अंतरा इंजेक्शन लाभार्थियों को प्राथमिकता पर लेते हुए ड्यू डोज पूर्ण कराई जाए। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर परिवार नियोजन कॉर्नर की स्थापना किया जाना अनिवार्य है। जिस पर सभी परिवार नियोजन संबंधी सलाह के साथ सामग्रियों का प्रदर्शन और वितरण कराया जाए। जिले और ब्लॉक के सभी अधिकारी डीपीएम, डीसीपीएम, डीएफपीएस, एफपी-एलएमआईएस ऑनलाइन प्लेटफार्म पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें