फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISIS से जुड़े आरोपी नईम के परिजनों को सता रहा NIA का डर, छोड़ा घर

Sun, 30 Dec 2018 10:03 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
naeem
विज्ञापन
यूपी के मेरठ से सटे राधना में आईएस से जुड़े संदिग्ध नईम को गिरफ्तार करने NIA पहुंची थी लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इसके बाद वीडियो वायरल कराकर किठौर राधना निवासी नईम भले ही अपने को बेकसूर बता रहा हो। लेकिन नईम ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार को एनआईए का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन


इसी के चलते वीडियो वायरल होते ही परिवार के अन्य पुरूष भी शनिवार को घर छोड़ गए। बताया गया है कि नईम के परिवार के सदस्य अपने रिश्तेदारों के संपर्क में हैं। जिससे उन्हें परेशान न किया जा सके।

 आईएसआईएस के नए मॉड्यूल से संपर्क रखने के आरोप में एनआइए ने किठौर थाना क्षेत्र के राधना में नईम के घर दबिश दी थी। इस दौरान एटीएस के अलावा एसपी देहात राजेश कुमार खुद फोर्स के साथ दबिश में शामिल थे। लेकिन संदिग्ध नईम इससे पहले ही भाग खड़ा हुआ था। आतंकी गतिविधियों से मामला जुड़ा होने के बाद बाद रार्धना गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एक वीडियो वायरल कर नईम ने खुद को बेकसूर बताया था, लेकिन इसे बाद एकाएक नईम के घर के अन्य पुरूष भी घर से चले गये। घर में सिर्फ महिलाएं व बच्चे रह गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि परिजनों को डर है कि पुलिस या एनआइए कभी भी दबिश देकर घर के पुरूषों को हिरासत में ले सकती है। वहीं, नईम के नजदीकी लोगों का कहना है कि नईम व उसके परिवार के लोग अपने परिचितों के संपर्क में हैं, डर है कि उन्हें गिरफ्तार न कर लिया जाए।

वीडियो वायरल कराने वाले रडार पर
नईम की धरपकड़ को लेकर नरमी बरत रही एनआइए फिर से सक्रिय हो गई है। नईम को लेकर जल्द ही एनआइए का कोई पत्र पुलिस अधिकारियों को मिल सकता है। वहीं, बताया जा रहा है कि नईम की वीडियो बनाकर उसे वायरल करने वाले लोग भी रडार पर हैं।

नईम के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं तो उसे बेकसूर साबित करने वालों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि यदि वीडियो का मामला है तो जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें