फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक से इंकार करने पर विवाहिता को पिलाया जहरीला पदार्थ, एक साल पहले हुआ था निकाह

Wed, 01 May 2019 07:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

तलाक देने से मना करने पर विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिला दिया। बदहवास हालत में विवाहिता कोतवाली मंडी पहुंची। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विवाहिता ने पति सहित तीन आरोपियों पर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
सहारनपुर में कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला खाताखेड़ी निवासी 26 वर्षीय आयशा पुत्री वकील का निकाह पिछले वर्ष क्षेत्र में स्थित कटहल कॉलोनी निवासी एक युवक से हुआ था। 

वहीं बुधवार को कोतवाली मंडी से कांस्टेबल रूबी ने आयशा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक विवाहिता बदहवास हालत में कोतवाली पहुंची। सूचना पर विवाहिता के माता-पिता भी अस्पताल पहुंच गए। पीड़िता के पिता वकील ने बताया कि उसकी पुत्री को दामाद तलाक देने का दबाव बना रहा था। तलाक देने से मना करने पर दामाद ने अपनी बहन और जीजा के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ पिला दिया। कोतवाली मंडी में मामले की तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें