फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की मौत पर परिजनों व ससुरालियों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध की मौत पर परिजनों व ससुरालियों में मारपीट
विज्ञापन

लावड़। लावड़ क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों व ससुरालियों में किसी बात पर कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
जलालपुर गांव निवासी कटार सिंह (60) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह काफी समय पहले अपना मकान बेचकर सपरिवार चंडीगढ़ चला गया था। एक सप्ताह पूर्व कटार सिंह किसी कार्यक्रम में शामिल होने जलालपुर आया हुआ था। पांच दिन पहले वह लापता हो गया। काफी ढूंढने पर भी उसका सुराग नहीं लगा। मंगलवार को उसका शव गांव के तालाब में मिला। परिजनों ने कटार सिंह की मौत की सूचना उसके मेरठ निवासी रिश्तेदारों को दी। ग्रामीणों व परिजनों ने शव से उठती बदबू के कारण बिना पोस्टमार्टम कराए मंगलवार को ही अंतिम संस्कार उसके सालों की मौजूदगी में कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को उसकी पत्नी व बेटा अन्य लोगों के साथ गांव पहुंचे। जहां, उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। परिजनों व ससुरालियों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें