सरधना स्थित मोहल्ला गोमती नगर मोहल्ले के व्यक्ति द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी देते हुए पीड?
- फोटो : SARDANA
मेरठ के सरधना क्षेत्र में कई परिवारों ने खुद को नेता बताने वाले एक व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि थाने में उनके खिलाफ फर्जी शिकायत करता है। उनके द्वारा शिकायत करने पर अधिकारी संज्ञान नहीं लेते। दो परिवारों ने घर के बाहर मकान बिकाऊ के पास्टर लगाए है। चेतावनी दी कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह यहां से चले जाऐंगे।
गौमतीनगर निवासी अफजाल, मुरसलीम पुत्र अनवर, शाहिद व शाकिर पुत्रगण मुन्ना तथा रियाज पुत्र इजहार के मुताबिक उनकी गली में एक व्यक्ति रहता है जो खुद को एक पार्टी का नेता बताता है। आरोप लगाया कि ज्यादातर लोग उससे परेशान हैं। आए दिन झूठी शिकायतें उनके खिलाफ उक्त युवक थाने में करता है। कई बार इस बात को लेकर विवाद हो चुका है। लोगों ने उस पर मोहल्ले में मारपीट का भी आरोप लगाया है।