फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्ट्रिप शो की फर्जी बुकिंग कर लाखों रुपये की ठगी, दंपती पर होगा मुकदमा

Tue, 20 Aug 2019 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के दंपती ने मेरठ में स्ट्रिप शो की फर्जी ऑनलाइन बुकिंग कर लाखों रुपये की ठगी कर ली। रिसोर्ट मालिक की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


एसपी लाइन/ ट्रैफिक संजीव वाजपेयी के अनुसार एनएच-58 बाईपास स्थित गार्डन सिटी में 27 जुलाई को स्ट्रिप शो की बुकिंग का मामला सामने आया था, जिसमें ऑनलाइन बुकिंग कर बैंक खातों में बुकिंग की राशि ट्रांसफर कराई गई थी।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 'आयुष्मान' के आशीर्वाद से गर्भवती महिलाएं वंचित, नहीं मिल पा रहा लाभ
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने रिसोर्ट मालिक से संपर्क किया था तो उसने ऐसा कोई भी शो कराने से इंकार कर दिया था। बताया था कि किसी ने उनके रिसोर्ट के नाम पर फर्जी तरह से ऑनलाइन बुकिंग की है। रिसोर्ट मालिक ने ही इस मामले में थाना कंकरखेड़ा और एसएसपी ऑफिस पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

Trending Videos
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने इस पूरे प्रकरण की जांच की तो सामने आया कि बुकिंग के लिए जो मोबाइल नंबर दिए गए थे, वह बंद कर दिए गए थे। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि एमएम घोष रोड, नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल की सुपर्णादास ने अपने पति संजीव दास के साथ मिलकर स्ट्रिप शो की फर्जी बुकिंग कराई। पुलिस ने महिला से संपर्क किया तो महिला ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए। जिसके बाद मुकदमे के निर्देश दिए गए हैं।

कई राज्यों में फैलाया जाल
एसपी का कहना है कि वेस्ट यूपी के अलावा मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी आरोपी दंपती ने ठगी का जाल बिछा रखा है। स्ट्रिप शो में भारी संख्या में ऑनलाइन टिकट बुक कराए गए।

तीन वर्ग में 2000, 1500 और एक हजार का टिकट था। टिकट की रकम एक महिला और किसी मोहिउदुल अहमद की आईडी पर खाते में जमा की गई। एक खाते में 70 हजार तो दूसरे में 40 हजार रुपये थे। पुलिस ने महिला का बैंक खाता सीज करा दिया है।

खास रिपोर्ट: ईरान में फंसे भारतीय बासमती के 1500 करोड़, अमेरिका के इस फैसले से पैदा हुई समस्या

पेटीएम नंबर से पहुंची पुलिस
बंगाल के दंपती ने फर्जी बुकिंग कर जहां मेरठ के लोगों से ठगी की। वहीं पेटीएम नंबर से साइबर सेल की टीम आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस अफसरों का कहना है कि पेटीएम नंबर के माध्यम से वॉलेट में जो पैसा ट्रांसफर हुआ था उससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें