फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख ठगने वाले फर्जी राज्यमंत्री की हुई पेशी

Sat, 20 May 2017 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नौकरी के नाम दस लाख रुपये ठगने के आरोपी फर्जी राज्यमंत्री को शुक्रवार को कैराना की एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर कैराना पुलिस ने उसका रिमांड कराया है। 
विज्ञापन

जुलाई 2016 में क्षेत्र के गांव बरनावी में आयोजित एक समारोह में मेरठ के श्यामनगर लिसाड़ीगेट निवासी रिहान खान पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंचा। उसने खुद को आबकारी विभाग का राज्यमंत्री बता कर रौब-गालिब किया। फर्जी मंत्री रिहान खान ने पंजीठ निवासी मुन्फेद आदि चार युवकों को आबकारी और वन विभाग में नौकरी लगवाने का विश्वास दिलाया तथा उनसे 10 लाख रुपये ले लिए। इसके युवक चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली। बाद में थक हार कर पिछले माह मुन्फेद निवासी पंजीठ ने फर्जी राज्य मंत्री रिहान खान निवासी मेरठ के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। 
मामले के विवेचक एसआई कैलाश गौतम ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी फर्जी मंत्री रिहान खान निवासी मेरठ एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में मेरठ जेल में बंद है। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मेरठ जेल में बंद आरोपी रिहान खान को तलब करा कर कैराना अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में उक्त धोखाधड़ी के मुकदमे में रिमांड कराया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को वापस मेरठ जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें