फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा का फर्जी लेटर डीआईजी को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी गुलफामुद्दीन ने जालौन जनपद के उरई से भाजपा विधायक गौरी शंकर वर्मा का फर्जी लेटरपैड डीआईजी कलानिधि नैथानी के पास भेज दिया। पत्र में ब्रह्मपुरी क्षेत्र के खत्ता रोड निवासी उवैश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा गया। डीआईजी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम से जांच कराई तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जिसके बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने उरई विधायक की ओर से गुलफामुद्दीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, डीआईजी कलानिधि नैथानी को 23 जून 2025 को उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा का एक लेटरपैड मिला था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मुरादनगर के 249 प्रीत विहार निवासी गुलफामुद्दीन हमारे परिचित हैं। गुलफामुद्दीन के ब्रह्मपुरी, मेरठ के खत्ता रोड निवासी उवैश पर तीन लाख 18 हजार 350 रुपये उधार हैं। वह वापस नहीं दे रहा। डीआईजी से पत्र में गुलफामुद्दीन की ओर से उवैश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया।
पत्र को देख कर डीआईजी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से इसकी जांच कराई। जांच के दौरान विधायक का पत्र फर्जी मिला। इसकी जानकारी विधायक गौरी शंकर को दी गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ब्रह्मपुरी पुलिस ने विधायक की ओर से आरोपी गुलफामुद्दीन के खिलाफ धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुरादनगर भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें