मुंबई से बनवाई फर्जी डिग्री
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मनीष कौल एक अस्पताल में काम करता था। तभी उसने मुंबई के एक युवक से एमडी मेडिसन की फर्जी डिग्री बनवाई और लोगों का इलाज शुरू कर दिया। उसके खिलाफ दिल्ली में दो दर्जन से अधिक ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। वह जेल में बंद था। दिल्ली पुलिस 2019 में मनीष को मुंबई लेकर गई थी। जहां से वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।
न जाने कितने लोगों की ले चुका है जान
पिछले दो साल से फर्जी डॉक्टर डॉ. विक्रांत भगत के गलत इलाज से न जाने कितने लोगों ने अपनी जान गंवा दी होगी। पुलिस अब इसकी पूरी कुंडली खंगालने में जुटी है। वह शुभकामना अस्पातल समेत निजी अस्पतालों कितने मरीजों का इलाज कर रहा था, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस फर्जी डॉक्टर की किसी ने शिकायत की थी या नहीं।
नौचंदी पुलिस कर रही जांच
दिल्ली पुलिस का दावा है कि मनीष कौल के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वह फर्जी डॉक्टर है और मेरठ में नाम बदलकर रह रहा था। दो साल पहले दिल्ली पुलिस की हिरासत से भाग गया था। नौचंदी पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी