फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने किया ऐसा कांड, दूल्हा ही नहीं परिजन भी पछता रहे, दो लोग हुए गिरफ्तार

Mon, 02 Jun 2025 03:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

आगरा के एत्माद्दौला के सीता नगर में पांच मई को शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन, दूल्हा और परिजन को नशीला पदार्थ खिलाकर जेवरात लेकर भाग निकली थी। इस मामले में पुलिस ने दुल्हन के कथित बुआ फूफा को गिरफ्तार कर लिया। मास्टरमाइंड अधिवक्ता जेपी धाकरे हाथ नहीं आया है। 

विज्ञापन


सीता नगर की कुसुमा देवी को ट्रांस यमुना कॉलोनी के अधिवक्ता जेपी धाकरे ने बातों में फंसाया था। उसके दिव्यांग बेटे रिंकू का विवाह कराने का झांसा दिया था। उनसे शादी के खर्च के नाम पर 1.20 लाख लिए। आतिमा नाम की युवती से नगला पदी के एक मंदिर में शादी करा दी। शादी में लड़की के नकली फूफा और बुआ व मामा बनकर मौजूद रहे। कथित बुआ सुनीता और फूफा राजेंद्र नगला पदी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें