फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक से टकराने पर स्कूटी सवार फैक्टरी कर्मी की मौत

Wed, 29 Oct 2025 06:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच - 34 पर सैनी गांव के सीएनजी पंप के निकट हुई घटना, बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन

- फोटो भी
गंगानगर। एनएच- 34 पर सैनी गांव स्थित सीएनजी पंप के सामने गलत दिशा से जा रहे 40 वर्षीय छोटे की स्कूटी सामने से आ रही बाइक सवार दो युवकों से टकरा गई। इसमें छोटे गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार 24 वर्षीय अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर करा लिया।
मूल रूप से बदायूं निवासी 40 वर्षीय छोटे, इंचौली क्षेत्र के गांव बहचौला में गांव के पूर्व प्रधान राजू चौहान के मकान में किराए पर रहते थे। वह पेपर मिल में नौकरी करते थे। बुधवार सुबह 11 बजे वह राजू चौहान की स्कूटी लेकर सैनी गांव से कुछ सामान लेने जा रहे थे। सामने से फलावदा के गांव नंगला गाडर निवासी 24 वर्षीय अनुज बाइक से अपने साथी के साथ मेरठ की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी तेज गति से थी। वह सामने से आ रहे अनुज की बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही दूरी पर बाइक से आ रहे अनुज के पिता राजेंद्र व बहन अल्का ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। तीनों घायलों को कसेरूबक्सर स्थित अस्पताल ले जाया जहां डॉक्टर ने छोटे को मृत घोषित कर दिया। अनुज को परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल में रेफर करा लिया। अनुज की बहन अलका के मुताबिक अनुज एलएलबी का छात्र है। वह सभी प्यारे लाल अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने का जर रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छोटे के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी गई है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें