फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से शुरु हुई थी लव स्टोरी, फिर सलमान ने किया ऐसा जादू कि घर के जेवरात लेकर...

Wed, 28 Dec 2016 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
निशी वर्मा और उनके पति हरीश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निशि बहुत कठोर स्वभाव वाली महिला है। फेसबुक पर निशि तुरंत कमेंट करती थी। सलमान ने एफबी पर ऊंचे ख्वाब दिखाकर उससे दोस्ती कर ली। करीब तीन माह तक दोस्ती चली। फिर सलमान ने निशि पर न जाने कौन सा जादू किया, जो उसने अपना भरा पूरा परिवार छोड़ दिया। घर से तीन लाख रुपये के जेवरात तक ले गई।
विज्ञापन


भजनपुरा दिल्ली निवासी कपड़ा व्यापारी हरीश वर्मा ने मंगलवार को सीओ कोतवाली रणविजय सिंह के सामने अपनी पत्नी निशि और उसके प्रेमी सलमान के कई राज उजागर किए। इस दौरान वे कई बार भावुक हो गए। उन्होंने सीओ को बताया कि बीती पांच नवंबर को जब निशि लापता हुई थी तो मैंने उसका फेसबुक एकाउंट चेक किया था। जिसमें सामने आया कि निशि के दो दोस्त मेरठ निवासी सलमान और शादाब बने थे। इनके बीच कई मेसेज, कमेंट्स और स्टेटस देखकर मैं हैरान रह गया था।
 
विज्ञापन

मेरी पत्नी तो ऐसी नहीं

सलमान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बकौल हरीश, मैंने एक बार सलमान को देखा जरूर था। उसने खुद को भजनपुरा में काम करना बताया था। जब मैंने निशि के एफबी एकाउंट में सलमान और शादाब के फोटो देखे तो पूरा मामला समझ में आ गया था। लेकिन मेरी पत्नी ऐसी नहीं है। मुझे अंदेशा है कि जादू टोना करके सलमान ने उसको अपने जाल में फंसाया होगा। मेरी 15 साल की एक बेटी और 13 साल का एक बेटा है। घर में कोई कमी भी तो नहीं। न जाने निशि क्यों मुझे छोड़कर चली गई।

अनहोनी का भी अंदेशा
हरीश ने सीओ को बताया कि पहले फेसबुक पर निशि से दोस्ती, फिर उसका अपहरण और अब निशि के न मिलने पर कोई अनहोनी का अंदेशा भी हो सकता है। हो सकता है कि इसके पीछे सलमान और उसके दोस्त शादाब का हाथ हो। अगर मेरा अंदेशा सही निकलता है तो सलमान के एक नहीं, बहुत सारे राज खुलेंगे। फेसबुक के जरिये सलमान और शादाब का पता भी मैंने खुद लगाकर पुलिस को बताया था।

दिल्ली पुलिस ने नहीं की मदद
हरीश ने बताया कि अपनी निशि को बरामद करने के लिए मैं कई बार दिल्ली पुलिस से गुहार लगा चुका हूं। मैं चार बार निशि की तलाश में मेरठ आ चुका हूं। लेकिन निशि का कोई सुराग नहीं लगा। अब मुझे मेरठ पुलिस से बहुत उम्मीद है कि निशि का पता चल जाएगा।

एक बार कहे तो...
हरीश ने भावुक होते हुए यहां तक कहा कि अगर निशि एक बार कहे कि वह सलमान के साथ खुश है तो वह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखेगा। लेकिन निशि एक बार भी उसके सामने नहीं आयी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें