दौराला। सकौती स्थित सूरजमल मॉडर्न इंटर कॉलेज में सोमवार को भारत विकास परिषद ने निशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया। शिविर में 300 नेत्र रोगियों की जांच की गई और उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। इनमें से 95 मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
सूरजमल ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष प्रशांत सूरजमल ने शिविर का शुभारंभ किया। परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव और प्रांतीय संयोजक सेवा प्रमोद गुप्ता, शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव सचिन गुप्ता के सहयोग से यह शिविर लगा। वरदान अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ. गजेंद्र सिंह ने टीम के साथ रोगियों की जांच की। शिविर संयोजक विश्वबंधु ने व्यवस्थाओं का कुशल संचालन किया। शिविर के आयोजन में अतुल अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, कामिनी गुप्ता, सुरभि वर्मा, प्रविंद्र आदि का सहयोग रहा।