फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यालय में तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Thu, 16 Mar 2023 07:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
- कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का मामीा, सीएचसी में भर्ती कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अपराह्न के समय तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। एक को बेहोश अवस्था तथा दो की बिगड़ी तबीयत के साथ सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उन्हें वापस विद्यालय ले गए। सीएचसी चिकित्सक का कहना है कि वायरल के चलते तबीयत खराब हुई थी।
कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा खुशी, आकांक्षा तथा आरोही की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान आरोही बेहोश हो गई। जिससे विद्यालय स्टाफ के हाथ पैर फूल गए तथा अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही तीनों छात्राओं को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुछ देर के उपचार के बाद आरोही को होश आ गया। इसके बाद विद्यालय स्टाफ ने राहत की सांस ली। तीनों की तबीयत ठीक होने पर उन्हें वापस विद्यालय ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की वार्डन पूनम शर्मा ने बताया कि आरोही की तबीयत गत दिवस से खराब थी। उसे सीएचसी में दिखाया गया था। अब तीनों छात्राओं की तबीयत ठीक है। सीएचसी चिकित्सक डाॅ. अनिल शर्मा का कहना है कि वायरल के चलते आरोही की तबीयत खराब हुई। बीती रात भी उसे ड्रिप लगाई गई थी। बाकी दो छात्राओं को खांसी थी। अब तीनों छात्राएं ठीक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें