मवाना। मवाना चैरिटेबल ब्लड सेंटर के तत्वावधान में बुधवार को निशुल्क शैक्षिक रक्तदान एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 115 लोगों के आंखों की जांच की गई और 50 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि रघु रामचंद्र दास ने किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि दान किया गया रक्त किसी गंभीर मरीज को नया जीवन प्रदान कर सकता है। शिविर में चिकित्सक डॉ. एमडी शर्मा की देखरेख में 115 लोगों के आंखों की जांच की गई और दृष्टि दोष वाले लोगों को निशुल्क गुणवत्तापूर्ण चश्मे वितरित किए। शिविर में 50 जागरूक नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस जनसेवा अभियान में डॉ. मोहित, डॉ. पीपी सिंह, डॉ. प्रदीप जैनर, अजय कुमार, सीनियर तकनीशियन अनुज कुमार, आदित्य चौधरी और अंशुल उपस्थित रहे।