सरधना। संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एनएसएस की दोनों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 170 छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं की आंखों की जांच की गई।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीतू और शबाहत के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में शिविर के अंतर्गत महाविद्यालय में इस दौरान छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। रुद्रा नेत्र चिकित्सा अस्पताल, सरधना से आए डॉक्टर मनोज गिरी ने आंखों की देखभाल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संतुलित खान-पान और स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करके आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। शिविर के सफल आयोजन में राजनीतिक विज्ञान विभाग के डॉ. अशोक सोम और बीएड विभाग की डॉ. मोनिका शर्मा का विशेष योगदान रहा। संवाद