मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हसीन गार्डन निवासी यासीन ने दो सगे भाइयों पर डेढ़ लाख रुपये रंगदारी और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है। एसएसपी ने इस मामले में सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
लोहियानगर हसीन गार्डन निवासी यासीन ने बताया कि जमना नगर निवासी दो भाइयों ने बीते 20 अगस्त को कुछ लोगों को उनके घर भेजकर हमला कराया था। उन्हाेंने इसकी शिकायत थाने में की थी। आरोप है कि यह दोनों भाई अब उनसे डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी थाने में दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को पीड़ित एसएसपी दफ्तर पहुंचे और शिकायत देकर आरोपियो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद