फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मामला : योगेश भदौड़ा की पत्नी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी मामला : योगेश भदौड़ा की पत्नी को जेल भेजा
विज्ञापन

मेरठ। तेल व्यापारी धनेंद्र जैन से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में नामजद योगेश भदौड़ा की पत्नी सुमन भदौड़ा को टीपीनगर पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर संतशरण सिंह के मुताबिक वर्ष 2019 में योगेश ने मेरठ कचहरी में पेशी के दौरान जैन नगर निवासी तेल व्यापारी धनेंद्र जैन से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस संबंध में टीपीनगर थाने में योगेश भदौड़ा , उनकी पत्नी सुमन भदौड़ा और सप्लाई इंस्पेक्टर सुधीर कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सुरेंद्र और सुधीर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं, वांछित सुमन भदौड़ा लंबे समय से जिला कारागार में बंद थीं। शनिवार शाम वह जिला कारागार से जमानत पर आईं तो जेल चुंगी चौकी के पास टीपीनगर पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें