फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे : डीएम से किसानों की वार्ता आज, नहीं निकला कोई हल, तो होगी आरपार की लड़ाई

Tue, 28 Jul 2020 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • किसानों की चेतावनी, अगर आज भी नहीं निकला कोई हल तो होगी आरपार की लड़ाई
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डासना से मेरठ तक एक्सप्रेस-वे में एकसमान मुआवजे की मांग पर अड़े किसानों का धरना जारी है। भोजपुर गांव में चल रहे धरने में सोमवार को किसानों ने जिलाधिकारी गाजियाबाद से होने वाली वार्ता के विषय में रणनीति तैयार की। मेरठ से सपा नेता पवन गुर्जर के नेतृत्व में किसान एकजुट होकर धरने में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। अगर मंगलवार को भी जिलाधिकारी गाजियाबाद से वार्ता में कोई हल नहीं निकलता है तो धरना जारी रहेगा। वहीं, आगे की रणनीति पर मंगलवार के बार निर्णय लिया जाएगा। भोजपुर में धरना स्थल पर चेयरमैन अमरजीत बीडी, महबूब अली, रणबीर दहिया, बबली गुर्जर, मनवीर त्यागी आदि मौजूद रहे।

नाराज किसानों ने महापंचायत का एलान किया था। किसान नेता सतीश राठी का कहना था कि इस बार किसी भी कीमत पर एक्सप्रेसवे का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन और सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। हम अब इतना अत्याचार नहीं सहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण कार्य है बंद
दो दिन से हो रही बारिश के कारण एक्सप्रेसवे की साइट पर जलभराव हो गया है। जिससे कार्य पहले से ही बंद है। हालांकि कुछ स्थानों पर मशीनों की सहायता से कार्य किया जा रहा है। इसे भी किसानों ने बंद कराने की चेतावनी दी है। कुछ दिन पहले एनएचएआई ने किसानों के विरोध के कारण कार्य में आ रही बाधा को देखते हुए पुलिस फोर्स की मांग की थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें