फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिवाली पर भी वेतन नहीं मिलने पर रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीएनएनएल) के तहत मेरठ महानगर में तैनात सभी संविदा विद्युत कर्मियों को दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर भी वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। आउटसोर्सिंग कंपनी की इस मनमानी से कर्मचारियों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और उनके परिवारों का त्योहार फीका रह गया।
निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि वेतन भुगतान को लेकर कार्यदायी कंपनियों और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को बार-बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह तोमर ने चेतावनी दी कि भीषण गर्मी, बारिश और हादसों के जोखिम के बीच 24 घंटे आपूर्ति सुचारू रखने वाले संविदा कर्मियों के साथ यह उपेक्षा सरासर अन्याय है। दीपावली जैसे अवसर पर भी सभी कर्मचारियों को वेतन न मिलना आउटसोर्सिंग कंपनियों की तानाशाही और विभाग की लचर कार्यप्रणाली को उजागर करता है। यदि जल्द ही कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें