फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के टैरिफ से निर्यातकों को 80 करोड़ का घाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए नए टैरिफ नीतियों ने मेरठ के उद्योग जगत को जोर का झटका दिया है। शहर को निर्यात में नुकसान हो रहा है। विशेष रूप से खेल सामग्री, चमड़ा उत्पाद और कृषि आधारित निर्यात पर अमेरिका के आयात शुल्क से उद्यमी चिंतित हैं। अमेरिका जाने वाले सामान में 40 प्रतिशत की गिरावट हुई। 200 करोड़ का सालाना करोबार घटकर 120 करोड़ रह गया है। यह जानकारी खेल सामान एवं खिलौना निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष सुमनेश अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन

शहर में फिटनेस उपकरण, शोर्टपुट, डिस्कस, हॉकी स्टिक सहित अन्य खेल उपकरणों का बड़ा बाजार अमेरिका में हैं, लेकिन अमेरिका द्वारा लगाए गएटैरिफ ने इन उत्पादों की लागत को बढ़ा दिया है। सुमनेश अग्रवाल ने बताया हमारे उत्पाद अब अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धी नहीं रह गए हैं। ऑर्डर निरस्त हो रहे हैं। शहर में 500 से अधिक खेल सामग्री इकाइयां प्रभावित हैं।
- हमारी कुछ वस्तुओं की एक्सक्लूसिव डिमांड
भाल्ल इंटरनेशन के संचालक शेखर भल्ला ने बताया कि ट्रंप के टैरिफ ने 40 प्रतिशत कारोबार प्रभावित किया है। मेरठ की कुछ खेल सामग्री ऐसी है जो वहां आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में आती हैं। इमसें शोर्टपुट, डिस्कस जैसे खेल उपकरण हैं, जो खिलाड़ी बचपन जिस डायामीटर का शोर्टपुट उपयोग कर रहा है उसे वह ही चाहिए। भारत के मुकाबले अमेरिकी उत्पाद चार गुना तक महंगे हैं।
विज्ञापन

अमेरिका के व्यापारियों ने किए ऑर्डर निरस्त
आईआईए के नेशनल वाइस प्रसीडेंट अनुराग अग्रवाल ने बताया कि भारत और ब्राजील दो देशों पर अमेरिका से इनता ज्यादा सेंक्शन लगाया है। मेरठ के खंदक, कार्पेट, स्पोर्ट्स सहित मशीनरी आदि कारोबार पर प्रभाव पड़ रहा है। अनुमान है कि इससे देश का जीडीएम भी प्रभावित हो रहा है। एफडीए पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में ब्रास का सामान भारी मात्रा में गोदामों में डंप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें