15 पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार
थानाध्यक्ष संदीप बालियान के अनुसार पुलिस के सर्च अभियान में भारी मात्रा में पटाखा बनाने का सामान मिला है। इस संबंध में पांच लोगों अशरफ, यूसुफ, महबूब, वसीम, नौशाद को नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें से दो अशरफ और यूसुफ निवासी रेत्ती मोहल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन लोग मौके से भाग गए। बाकी की तलाश जारी है।
सर्च अभियान में ये हुई बरामदगी
16 बैग अधबने पटाखे
5 बोरे टाट सुतली बम
पांच बोरे गत्ते की पट्टी
कागज की 100 गड्डी
खाकी रंग की टेप
पलता 195
3000 रैपर एटम बम के
100 डिब्बा पैकिंग रेपर
700 ग्राम बेरियम
600 ग्राम काला बारूद
30 हरे रंग के सुतली पटाखा
करीब 1000 बने हुए आतिशबाजी के पटाखे
जगह बदलकर घरों में बनाते हैं पटाखे
जांच में पता चला है कि थानाभवन में करीब 13 लोगों पर पटाखा बनाने के लाइसेंस हैं। मगर ये लोग निर्धारित स्थान की बजाय अपने घरों में यह काम करते हैं। जो गैर कानूनी है। इसके लिए भारी पुलिस के साथ घरों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। कुछ लोगों के घरों से पटाखा सामग्री बरामद हुई है। थानाभवन के अलावा और कस्बों में भी पुलिस कार्रवाई करेगी। केस दर्ज कर दो की गिरफ्तारी हो चुकी है।
- अजय कुमार, एसपी
घटना की जानकारी के बाद एसडीएम शामली को जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने मौके पर जाकर जांच की है। जांच रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि गलती किस स्तर पर है। रिपोर्ट के आधार पर वे आगे की कार्रवाई करेंगे। पुलिस स्तर से विधिक कार्रवाई हो रही है।
- अखिलेश सिंह , डीएम शामली
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/