सहारनपुर में कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ग्राम मानकमऊ में बुधवार को रसोई गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर फटने से मकान की दीवार धराशाई हो गई और घर में आग लग गई। हादसे में चार लोग झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मानकमऊ निवासी महमूद के मकान में सुबह लगभग पौने 9 बजे सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की दीवार ही ढह गई। आसपास के मकान भी हिल गए। जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सिलेंडर फटने के साथ ही घर में आग लग गई। मकान में मौजूद लोग आग में घिर गए। आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े और किसी प्रकार फंसे हुए लोगों को मकान से बाहर निकाला।
आग की चपेट में आने से महमूद के पिता महबूब (65), भाई नदीम (25), रईस (28), निसार (36) एवं महमूद की बेटी झुलस गए। जिन्हें ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भिजवाया। गैस सिलेंडर फटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि सिलेंडर से गैस लीक होने के चलते यह हादसा हुआ है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/