मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ की ओर से महावीर जयंती भवन में रविवार को पूजन प्रशाल शिविर लगाया गया। सौरभ जैन के संयोजन में हुए शिविर में बच्चों को शांतिधारा एवं शांतिपाठ का महत्व बताया गया। सौरभ जैन ने बताया कि शांतिधारा का उद्देश्य संपूर्ण विश्व में शांति की भावना कायम रखना है। अतुल जैन, देवेंद्र जैन, विनोद जैन और अमन जैन ने बच्चों से प्रक्षाल की आवश्यक क्रियाएं कराईं। राहुल जैन, गौरव जैन, वैभव जैन और सम्यक जैन ने पूजन विधि संपन्न कराई। प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य मनु जैन, स्वाति जैन, अरिदमन जैन और राजुल जैन परिवार को मिला। ड्रा में आध्या जैन विजेता रहीं। बच्चों को पुरस्कार मोक्षी जैन और त्रिशा जैन ने वितरित किए। सौरभ जैन सराफ ने बताया कि शिविर 11 अक्तूबर को महावीर जयंती भवन में होगा। ब्यूरो