फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यज्ञोपवीत धारण करने का महत्व समझाया राजकीय महिला महाविद्यालय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। राजकीय महिला महाविद्यालय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम गुरुकुल प्रभात आश्रम के ब्रह्मचारी पुरुषोत्तम, रजनीकांत, अभिषेक एवं अंकित द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हवन कराया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान व सुमति रही। यज्ञ में ब्रह्मचारियों ने वेदों की ऋचाओं के पाठ के साथ विभिन्न यज्ञों में सर्वश्रेष्ठ मातृ यज्ञ एवं यज्ञोपवीत धारण करने का महत्व समझाया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के विषय में बताया। श्रीराम रतन व स्वामी विरजानंद ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार सूर्य के बिना रात्रि का अंधकार दूर नहीं होता है उसी प्रकार छात्राओं के अंदर का अंधकार गुरु के प्रकाश से ही दूर हो सकता है। सीमा प्रधान ने कहा कि आज हमारा रोपा हुआ पौधा फलने लगा है। इस पौधे के फूल निरंतर पूरे क्षेत्र में अपनी खुशबू फैलाते रहेंगे। महाविद्यालय की उन्नति के साथ छात्राएं आगे बढ़ती रहेंगी। प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा ने कहा कि वीरों की पावन धरा पर नारी शिक्षा के साथ ही उन्नति हो सकती है। इस दौरान प्रो. अनीता गोस्वामी, प्रो. सुशील कुमार, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. दीप्ति चौधरी, डॉ. संगीता तोमर, डॉ. जितेंद्र विकल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें