बीआरसी में चल रहा पांच दिवसीय सहायक शिक्षक प्रशिक्षण का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। ब्लॉक संसाधन केंद्र दौराला में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के सफल शिक्षण के लिए परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों को बेहतर और रोचक ढंग से पढ़ाने के तरीके बताए।
समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार मुख्य अतिथि रहे। शिवकुमार, डॉ. संजीव तोमर ने समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण का दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में होने वाले प्रतिकूल प्रभाव पर जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित राजीव कुमार, दीपक कुमार ने सहायक अध्यापकों को दिव्यांग बच्चों को कक्षा-कक्ष संचालन में नई तकनीकों के माध्यम से शिक्षण करना, व्यवहार संबंधी मुद्दों का समाधान, दिव्यांग बच्चों के लिए पाठ्यक्रम अनुकूलन के साथ साथ उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं के विषय में जानकारी दी। प्रशिक्षण में 34 सहायक अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के समापन पर सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।