फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विश्व वानिकी दिवस पर लगाई वन्य उपकरणों की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के क्षेत्रीय वन कार्यालय में शुक्रवार को विश्व वानिकी दिवस मनाया गया। सुभारती यूनिवर्सिटी के लॉ फैकल्टी एवं नर्सिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर और छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम में वन विभाग द्वारा जागरूकता बढ़ाने के लिए वन संरक्षण में प्रयुक्त किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के उपकरणों एवं तकनीक की प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में सभी उपकरणों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व छात्रों को बताते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा से आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। वन केवल हरियाली नहीं, बल्कि पृथ्वी के फेफड़े और असंख्य जीवों का आश्रय स्थल भी हैं, जो हमें शुद्ध हवा, जल संतुलन और जैव विविधता का उपहार देते हैं। नायब तहसीलदार सचिन चौधरी ने प्रकृति को मानव जीवन से जोड़ते हुए जीवन में वनों व हरियाली की उपयोगिता बताई। विश्व प्रकृति निधि भारत के प्रोजेक्ट मैनेजर हरि मोहन मीणा ने भी वन एवं जलीय जीवों के बारे में बताया। नर्सिंग के विद्यार्थियों ने नर्सिंग क्षेत्र में वनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, विधि संकाय के विद्यार्थियों ने वन एवं वन्यजीव संरक्षण में कानूनों पर चर्चा की। छात्र-छात्राओं को नेचर ट्रेल व कछुआ संरक्षण केंद्र का भ्रमण कराया गया। वन विभाग द्वारा पौधे देकर अतिथियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें