फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि में रिक्त पदों को भरने के लिए कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विवि में रिक्त पदों को भरने के लिए कवायद शुरू
विज्ञापन

मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शनिवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक हुई। जिसमें कृषि विवि में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए शैक्षणिक योग्यता और पदों की संख्या के एजेंडे को हरी झंडी दी गई। अब इन पर अंतिम मुहर 18 फरवरी को होने वाली प्रबंध समिति की बैठक में लगाई जाएगी।
बैठक कुलपति डॉ आरके मित्तल की अध्यक्षता और रजिस्ट्रार डॉ बीआर सिंह के संचालन मेें हुई। बैठक में मुख्य एजेंडा कृषि विवि के कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर, कॉलेज ऑफ पोस्ट हार्वेेस्ट कॉलेज ऑफ वेटरनरी, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर में खाली पद, शैक्षणिक पदों की संख्या और उनकी योग्यता को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमें कुछ संशोधन के साथ सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी और एजेंडे पास कर दिए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा पोस्ट डॉक्टरेट फेलोशिप (पीडीएफ) की गाइड लाइन को लेकर भी अनुमति ली गई। खाली पद भरने को लेकर एकेडमिक काउंसिल में विचार विमर्श हुआ। बैठक में हरी झंडी मिलने के बाद अब 18 फरवरी को प्रबंध समिति की बैठक में एजेंडे रखे जाएंगे, जहां पर अंतिम मुहर लगेगी। बैठक में डीन बायोटेक डॉ रविंद्र कुमार, डीन एजी डॉ एनएस राणा, डीन हार्टिकल्चर डॉ. बिजेंद्र सिंह, निदेशक प्रसार डॉ. एसके सचान, निदेशक शोध डॉ. अनिल सिरोही, डॉ. रामजी सिंह, डॉ. गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कृषि विवि के कुलपति डॉ. आरके मित्तल का कहना है कि एकेडमिक काउंसिल की बैठक में नए पद भरने के लिए पदों की संख्या और उनकी योग्यता पर विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद बैठक में उन्हे अनुमति दी गई है। एकेडमिक काउंसिल की प्रबंध समिति की बैठक में एजेंडे रखे जाएंगे। वहां अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें