फटा हुआ स्कूल बैग दिखाता छात्र
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल बैग की सप्लाई शासन स्तर से कराई गई है। वहीं से वितरण के लिए फर्म का निर्धारण किया गया और स्कूलों में सीधे सप्लाई भेज दी गई। जब बैगों का वितरण किया जा रहा था उस समय अधिकारियों से सत्यापन कराया गया था। नमूना बैग में दर्शाए गए मानक के विपरीत सप्लाई हुए बैगों की गुणवत्ता खराब थी। इसके बावजूद दबाव में बैगों का वितरण करा दिया गया।
एक साल की है गारंटी
शासन से सप्लाई किए गए बैग की एक साल की गारंटी थी, लेकिन यह कुछ माह भी नहीं टिक पाए। जिला समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि यदि बैग फट गए हैं तो उन्हें बदलवाया जाएगा। फिलहाल किसी ने इस संबंध में शिकायत नहीं की है।
बैग फटने के संबंध में किसी शिक्षक अथवा अभिभावक की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- राम सागरपति त्रिपाठी, बीएसए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/